
'सबका BlueTick रिमूव करेगा तेरा एलॉन...', Twitter यूजर्स ने मीम्स से बयां किया हाल-ए-दिल!
AajTak
ट्विटर ने जिन अकाउंट्स से लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक हटाए हैं, उनमें कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं. ब्लू टिक जाने के बाद यूजर्स अपने ही अंदाज में हाल-ए-दिल बयां कर रहे हैं. किसी ने कहा- एलॉन मस्क ने 'खेला' कर दिया तो किसी ने कहा- एक झटके में सेलेब्स और आम लोग सब बराबर. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ फनी मीम्स पर...
ट्विटर (Twitter) ने अपने ऐलान के मुताबिक लेगेसी (Legacy) वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं. अब से, जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए पेमेंट किया है, बस उन्हें ही ब्लू टिक सर्विस मिलेगी. कंपनी के इस कदम के बाद ट्विटर पर #BlueTick, #BlueCheck, #TwitterBlue आदि हैश टैग ट्रेंड करने लगे. यूजर्स इन हैश टैग के साथ तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं.
दरअसल, ट्विटर ने गुरुवार को जिन अकाउंट्स से लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक हटाए हैं, उनमें कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं. ब्लू टिक जाने के बाद यूजर्स अपने ही अंदाज में हाल-ए-दिल बयां कर रहे हैं. किसी ने कहा- एलॉन मस्क ने 'खेला' कर दिया तो किसी ने कहा- एक झटके में सेलेब्स और आम लोग सब बराबर. तो आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ फनी मीम्स पर...
Blue tick of some celebs is removed from their profile 😭🤣#BlueTick pic.twitter.com/1xXoWVtvqm
Celebrities after their #BlueTick is lost: pic.twitter.com/1XuLbqafuM
देखिए कुछ और मीम्स...
एक यूजर ने लिखा- लेगेसी ब्लू टिक के प्रति मेरी संवेदना. दूसरे ने कहा- पैसा दो, ब्लू टिक लो. तीसरे ने कहा- कोहली का, धोनी का, रोनाल्डो का... सब का ब्लू टिक रिमूव कर देगा तेरा एलॉन.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










