
सफाई का काम, महीने की 8 लाख रुपये सैलरी, यहां मौका ही मौका!
AajTak
कई कंपनियों ने सफाई कर्मचारियों को घंटे के हिसाब से मिलने वाली सैलरी में वृद्धि की है. इसके बावजूद इन कंपनियों के पास कर्मचारियों का टोटा है.
सफाई कर्मचारियों को ऑस्ट्रेलिया में बंपर सैलरी मिल रही है. इसके पीछे वजह है कि देश में सफाई कर्मचारियों की कमी. कई कंपनियां कर्मचारियों की कमी से जूझ रही हैं, इन कंपनियों ने घंटे के हिसाब से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि करने का ऐलान किया है.
नए वेतन के हिसाब से बिना अनुभव के साथ सफाई का काम शुरू करने वाला व्यक्ति, हफ्ते में 5 दिन, 8 घंटे काम करके सालाना 72 लाख रुपये तक कमा सकता है. वहीं, अनुभव के आधार पर, सैलरी बढ़ सकती है और क्लीनर्स के लिए सालाना सैलरी करीब 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है. यानी महीने के करीब 8 लाख 33 हजार रुपये.
dailytelegraph.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी में मौजूद क्लीनिंग कंपनी Absolute Domestics की मैनेजिंग डायरेक्टर जोए वेस ने कहा, उन्हें कर्मचारियों की सैलरी बढ़ानी पड़ रही है क्योंकि कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाकर एक घंटे के करीब 3600 रुपये ($45) कर दिए गए हैं.
जोए वेस ने बताया कि 2021 के मध्य से सफाई कर्मचारी मुश्किल से मिल रहे हैं. 9 महीने पहले हर घंटे का रेट 2700 रुपए के आसपास था. वहीं पिछले तीन सप्ताह से 3500 रुपए से भी ज्यादा प्रति घंटे के देने पड़ रहे हैं. जोए ने कहा कि पैसे बढ़ाने के बावजूद उनको कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं.
कई कंपनियों ने की वेतनवृद्धि की घोषणा कर्मचारियों की कमी का सामना कर रही कई दूसरी कंपनियों ने भी सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है. अर्बन कंपनी पहले कर्मचारियों को 2700 रुपए प्रति घंटा देती थी, लेकिन अब उसने 3100 रुपए से 4300 रुपए प्रति घंटा देने का ऐलान किया है.
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा वो तो 4700 रुपए प्रति घंटा भी देने को तैयार हैं. ऐसे में सफाई कर्मचारी एक साल में 98 लाख रुपए से भी ज्यादा कमा सकते हैं. खिड़की और गटर साफ करने वाली कंपनी 'गटर बॉय' सालाना 82 लाख रुपए देने को तैयार है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










