
सप्ताह का सबसे बुरा दिन बना सोमवार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का ऐलान, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
AajTak
रविवार के बाद आने वाला सोमवार ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता. क्योंकि इस दिन वीकेंड के मूड को किनारे कर फिर से ऑफिर जाने की भागमभाग शुरू हो जाती है. इन सभी चीजों को देखते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सोमवार को सप्ताह का सबसे बुरा दिन घोषित कर दिया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स बन रहे हैं.
शानदार वीकेंड के बाद सोमवार का आना लगभग किसी को भी पसंद नहीं होता, लेकिन हर बार शनिवार और रविवार के बाद आखिर सोमवार का दिन भी आ ही जाता है. इस दिन हमें वीकेंड के फनी मूड से निकलकर ऑफिस की रूटीन लाइफ में आ जाना होता है. कई बार इस पर फनी मीम्स भी बन चुके हैं.
अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक ऐलान से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. दरअसल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सोमवार को सप्ताह का सबसे बुरा दिन घोषित कर दिया है. यह घोषणा करते हुए संस्था ने कहा कि सप्ताह के इस पहले दिन को आमतौर पर ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते हैं.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऐलान के बाद सोळ मीडिया पर मीम्स बनने शुरू हो गए. एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि 'सोमवार' को प्रतिबंधित करने की याचिका आ गई है. इसलिए अगले सोमवार के बाद इसे मंगलवार माना जाएगा. लेकिन अब मंगलवार पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए, क्योंकि यह रविवार के बाद आएगा. इसलिए रविवार के बाद का हर दिन पर प्रतिबंध कर देना चाहिए. हमें सिर्फ रविवार चाहिए.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी लोगों के मीम्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. संस्था ने लिखा आपको काफी देर हो गई. बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) दुनिया भर की कई भाषाओं में हर साल प्रकाशित होने वाली संदर्भ पुस्तक है. यह लोगों या संस्थाओं की उपलब्धियों के विश्व रिकॉर्ड को सूचीबद्ध करता है. इस पुस्तक की शुरुआत अगस्त 1955 में लंदन के फ्लीट स्ट्रीट में जुड़वां भाइयों नॉरिस और रॉस मैकविहिरटर ने की थी.
दरअसल, फेमस होने की तलब इंसान को या तो टैलेंटेड बनाती है या अजीबो-गरीब हरकतें करने पर मजबूर करती है. इन दोनों ही कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होता है. इस किताब में वैसे तो हजारों लोगों के नाम हैं, लेकिन कुछ बहुत ज्यादा लोकप्रिय और खास हैं.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 10 रिकॉर्ड

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










