
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने किया तालिबान का समर्थन, तारीफ के बाद इस आरोप में दर्ज हुआ केस
Zee News
Afghanstan Crisis and Taliban Supporters: समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद शफीकुर्रहमान (Sambhal MP Shafiqur Rahman Barq) बर्क ने तालिबान का समर्थन किया है. उन्होंने तालिबान की तारीफ में कसीदे पढ़े. वहीं पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौधरी ने ट्वीट करते हुए तालिबान को बधाई दी थी.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq ) के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. बर्क अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. इसी आदत के चलते उन पर राजद्रोह के आरोप में एफआईआर (FIR) हुई है. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे की तुलना बर्क ने भारत के ब्रिटिश राज से की थी. सपा सांसद ने कहा कि, हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद करा लिया. It was complained that MP Shafiqur Rahman Barq compared Taliban to India's freedom fighters. Such statements qualify as sedition. So FIR registered against him u/s 124A (sedition), 153A, 295 IPC. Two others said similar things in an FB video, they've also been booked: Sambhal SP बर्क ने तालिबान की तारीफ करते हुए कहा कि, इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया.' गौरतलब है कि, तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार को बेदखल करते हुए वहां पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है. जबकि कई जगह हो रही हिंसक झड़पों में अफगान नागरिकों को मौत के घाट उतारे जाने की खबरें आ रही हैं. वहां के नागरिक दुनिया के बड़े देशों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. — ANI UP (@ANINewsUP)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








