
सपा सांसद ने Taliban की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- रूस और अमेरिका तक को भगाया
Zee News
अक्सर विवादित बयानों की बदौलत चर्चा में रहने वाले सपा सांसद शफीकुर्र रहमान (Shafiqur Rahman Barq) बर्क इस बयान के बाद फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. शफीकुर्र रहमान ने तालिबान की शान में कहा कि अब तालिबान अपने मुल्क को आजाद कराकर देश को खुद चलाना चाहता है.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे से पूरी दुनिया चिंतित है और सभी देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने में जुट गए हैं. तालिबान (Taliban) के शासन के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात पर सभी की नजर है और लोगों को डर है कि वहां फिर से क्रूरता का दौर न शुरू हो जाए. लेकिन इस बीच भारत में समाजवादी पार्टी के सांसद ने तालिबान की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं. यूपी के संभल (Sambhal) से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है. सपा सांसद ने कहा कि तालिबान एक ताकत है, तालिबान ने अपने मुल्क में और रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों के पांव तक नहीं जमने दिए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









