
सपा पर CM योगी का तीखा जुबानी हमला, बोले- 'याद रखिएगा, बिच्छू जहां भी रहेगा, वह तो डंसेगा'
Zee News
मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में ₹281.45 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा ₹310.44 करोड़ की अन्य 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं ₹14.17 करोड़ की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) नजदीक आते ही लोकार्पण और शिलान्यास का सिलसिला चल पड़ा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. पास आते ही राज्य के विकास कार्यों में भी तेजी आ गई है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को संतकबीरनगर और कुशीनगर जिलों के दौरों पर थे, यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. पहले 'माफिया' सत्ता का संचालन करते थे और सत्ता इनकी शागिर्द बनकर इनके पीछे-पीछे चलती थी, लेकिन अब इनकी अवैध कमाई पर सरकारी बुलडोजर चलता है तथा ये माफिया उत्तर प्रदेश की धरती को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। वर्ष 2017 से पहले हर गरीब को मिलने वाला राशन क्यों नहीं मिल पाता था? क्योंकि तब प्रदेश में शासन करने वाले लोग और शागिर्द माफिया गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कत्तई बर्दाश्त न करे। मुख्यमंत्री ने कुशीनगर-संतकबीरनगर को दी सौगातें मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में ₹281.45 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा ₹310.44 करोड़ की अन्य 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं ₹14.17 करोड़ की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. वहीं जनपद संत कबीर नगर में ₹126 करोड़ की लागत से नव निर्मित जिला कारागार का लोकार्पण एवं ₹119 करोड़ की अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर जुबानी हमला किए. याद रखिएगा! बिच्छू कहीं भी होगा तो डंसेगा।
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










