
सपा नेता आजम खान की तबीयत खराब, सीने में दर्द-सांस लेने में दिक्कत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
AajTak
जेल से आने के बाद आजम खान ने अपने समर्थकों से कहा था कि वो स्वस्थ नहीं है. उन्होंने इलाज के लिए दो हफ्ते का समय भी मांगा था. इसके बाद आजम खान अपने बेटे के साथ इलाज के लिए दिल्ली चले आए थे.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें बीती रात सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जेल से आने के बाद आजम खान ने अपने समर्थकों से कहा था कि वो स्वस्थ नहीं हैं. उन्होंने इलाज के लिए दो हफ्ते का समय भी मांगा था. इसके बाद आजम खान अपने बेटे के साथ इलाज के लिए दिल्ली चले आए थे.
आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान शानू ने कहा कि आजम खान को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आजम खान की बीती रात तबीयत खराब हो गई. आजम खान की तबीयत खराब होने के बाद उनके समर्थक चिंतित हो गए हैं.
जेल से रिहा होने के बाद आजम खान रामपुर पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने लखनऊ पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली थी. उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी. लिहाजा रामपुर पहुंचकर उन्होंने करीब 2 दिन तक अपने घर में आराम भी किया था.
बता दें कि 27 महीने बाद आजम खान 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे. सीतापुर जेल में भी आजम की दो बार तबीयत बिगड़ी थी. दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था. पिछले साल मई में आजम खान कोरोना संक्रमित भी हो गए थे.
भी पढ़ें

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









