
सपा का काउंटडाउन घड़ी के साथ, 'आ रहा हूं' वाला होर्डिंग; मचा सियासी तूफान
Zee News
उत्तर प्रेदश में विधान सभा चुनाव से पहले पोस्टरवार शुरू हो चुका है. लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फोटो के साथ एक होर्डिंग लगा है, ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
लखनऊ: लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुख्यालय का एक होर्डिंग सियासी दलों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इस होर्डिंग पर लिखा है, 'आ रहा हूं.' होर्डिंग में 18 मार्च की तारीख बताने वाली डिजिटल टाइमर वाली घड़ी का इस्तेमाल करते हुए कहा गया है कि इस दिन भाजपा सरकार का कार्यकाल पूरा होता है.
समाजवादी पार्टी के इस होर्डिंग पर विवाद शुरू हो गया है. राजनीतिक दलों में चर्चा है कि होर्डिंग के जरिए अखिलेश क्या संदेश देना चाहते हैं. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यह होर्डिंग पार्टी के एक कार्यकर्ता ने लगाया है. उन्होंने कहा, 'पहले हमने एक्सप्रेसवे और मेट्रो जैसी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए सुनिश्चित करने वाली टाइमर घड़ी लगाई थी.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










