
सनी देओल के बंगले की नीलामी हुई रद्द तो जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में कहां से आ गए 'technical reasons'?
AajTak
बंगले की नीलामी के मामले में एक्टर सनी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा से तो राहत मिल गई है, लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 24 घंटे के अंदर मिली इस राहत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा है कि आश्चर्य है कि बीजेपी सांसद को किस तकनीकी कारण के चलते राहत मिल गई.
भाजपा सनी देओल के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले की नीलामी रोक दी गई है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है. इसकी वजह टेक्निकल बताई जा रही है. वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के अचानक लिए गए यू-टर्न पर कांग्रेस हमलावर हो गई है.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा,'कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू में स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है. आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'तकनीकी कारणों' से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है. आश्चर्य है कि ऐसे कौन से 'तकनीकी कारण' हैं, जिसके कारण यह फैसला बदला गया.
बता दें कि रविवार को खबर आई थी कि एक्टर ने बैंक से बड़ा अमाउंट लोन लिया था. उन्होंने 56 करोड़ के लोन का भुगतान नहीं किया, इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी को लेकर विज्ञापन निकाला था. बता दें कि सनी ने लोन लेकर मुंबई के जुहू में स्थित 'सनी विला' को मॉर्टगेज पर दिया था. इसके बदले उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे.
लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था. विज्ञापन के मुताबिक, सनी विला की नीलामी 25 सिंतबर को होनी थी. ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी. देओल्स की टीम ने रविवार को ऑक्शन नोटिस की खबर को कंफर्म किया था हालांकि उनकी तरफ से कहा गया था कि नोटिस में मेंशन किया गया अमाउंट सही नहीं है. ये भी बताया गया कि सनी देओल 1-2 दिन में सारी रकम का भुगतान कर देंगे.
सनी की फिल्म कर रही कमाई
सनी के साथ जारी नोटिस विवाद के बीच सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. भारत ही नहीं विदेश में भी सनी की फिल्म तूफानी कलेक्शन कर रही है. गदर 2 ने 10 दिन में 375 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. बहुत जल्द ये मूवी 400 करोड़ कमा लेगी. सनी की 400 करोड़ कमाने वाली ये पहली मूवी होगी. तारा सिंह को 22 साल बाद भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. गदर 2 सनी के करियर की सबसे स्पेशल फिल्म कहलाएगी. इस मूवी ने धर्मेंद्र के दोनों परिवारों को साथ ला दिया है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










