
'सत्ता से चिपकी रहती तो नरसंहार हो जाता...', शेख हसीना का संबोधन, यूनुस को बताया हिंदुओं पर हमले का मास्टरमाइंड
AajTak
शेख हसीना ने न्यूयॉर्क में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मैं खूनखराबा नहीं चाहती थी. अगर मैं सत्ता में बनी रहती और इस्तीफा नहीं देती तो देश में नरसंहार हो जाता. जब लोगों को मारा जा रहा था तो मैंने देश छोड़ने का फैसला कर लिया.
बांग्लादेश इस समय हिंसा की आग में जल रहा है. बीते पांच अगस्त को मुल्क में हुए तख्तापलट के बाद से शेख हसीना भारत में हैं. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और बांग्लादेश छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
शेख हसीना ने न्यूयॉर्क में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मैं खूनखराबा नहीं चाहती थी. अगर मैं सत्ता में बनी रहती और इस्तीफा नहीं देती तो देश में नरसंहार हो जाता. जब लोगों को मारा जा रहा था तो मैंने देश छोड़ने का फैसला कर लिया.
उन्होंने कहा कि मुझे सत्ता की जरूरत नहीं है. हथियारबंद लोग गणभवन में घुस आए थे. मेरे पिता और राष्ट्रपिता बंगबंधु की तरह मेरी हत्या की भी योजना थी. मैंने सिक्योरिटी को बोल दिया था कि वे फायरिंग नहीं करे. अगर फायरिंग होती को गणभवन में बहुत लोग मारे जाते, मैं ये नहीं चाहती थी.
शेख हसीना ने कहा कि आज, टीचर्स, पुलिस, नेतां सभी पर हमले किए जा रहे हैं. हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों को निशाना बनाया जा रहा है. 11 चर्च और कई मंदिरों पर हमले किए गए हैं. इस्कॉन पर हमला किया गया. सवाल ये है कि अब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले क्यों किए जा रहे हैं?
मास्टरमाइंड हैं मोहम्मद यूनुस!
शेख हसीना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों विशेष रूप से हिंदुओं पर हमले और उनकी हत्या के लिए मोहम्मद यूनुस को मास्टरमाइंड बताया है. उन्होंने कहा कि आज, मैं मास किलिंग की आरोपी हूं. असल में मोहम्मद यूनुस एक तय योजना तहत सामूहिक नरसंहार में शामिल हैं. ये मास्टरमाइंड हैं. यहां तक कि बीएनपी नेता और खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने लंदन में कहा था कि अगर देश में इसी तरह मौतें होती रही तो सरकार नहीं चलेगी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








