
सतना में सिस्टम फेल: एंबुलेंस का गेट हुआ जाम, अस्पताल की चौखट पर सांसें हार गया राम प्रसाद, तड़प-तड़पकर मौत
AajTak
सतना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. एक गंभीर मरीज एंबुलेंस के भीतर सिर्फ इसलिए दम तोड़ गया क्योंकि मौके पर गाड़ी का दरवाजा ही नहीं खुला.
मध्य प्रदेश के सतना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ताजा घटनाक्रम की जीवंत तस्वीर बेहद चौंकाने वाली है, जहां एक रेफर किया गया गंभीर मरीज 108 एंबुलेंस में कैद होकर रह गया और आखिरकार जिला अस्पताल की चौखट तक पहुंचने पर एंबुलेंस का गेट काफी जद्दोजहद के बाद खोला जा सका. जब मरीज को बाहर निकाला गया, तो उसकी सांसें थम चुकी थीं.
इस पर जिला अस्पताल के स्वास्थ्य महकमे की दलील है कि मरीज ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था. जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती यह तस्वीर सतना जिला अस्पताल (सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल) के गेट की है, जहां आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा वाहन (108) से गंभीर बीमार मरीज राम प्रसाद को रामनगर से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया था.
दरअसल, 67 वर्षीय रामनगर निवासी राम प्रसाद सुबह घर के बाहर आग तापते समय अचानक बेहोश हो गए थे. परिजनों ने उन्हें आनन-फानन रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां कुछ देर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 108 एंबुलेंस से सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
खस्ताहाल 108 एंबुलेंस राम प्रसाद को लेकर सतना जिला अस्पताल की चौखट तक तो पहुंच गई, लेकिन तब तक राम प्रसाद की मौत हो चुकी थी. विडंबना देखिए कि सरकारी 'आपातकालीन' सेवा (108) मरीज को लेकर जिला अस्पताल के गेट तक तो पहुंच गई, लेकिन वहां पहुंचते ही एंबुलेंस का दरवाजा जाम हो गया.
वीडियो में कैद तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. मरीज अंदर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था और बाहर लोग लात-घूंसों व औजारों से एंबुलेंस का गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे.
एंबुलेंस चालक को खिड़की के रास्ते अंदर घुसने की कोशिश करते भी देखा जा सकता है. काफी जद्दोजहद के बाद जब गेट जबरन खोला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






