
सड़कों पर भीख मांगने वाला बेसहारा जोड़ा बना दूल्हा-दुल्हन, अस्पताल के सामने लिए फेरे
AajTak
बिहार के सुपौल में शहर के लोगों ने एक ऐसे बेसहारा जोड़े की शादी करवाई, जो सड़कों पर भीख मांगकर गुजारा कर रहा था. लोगों ने दोनों को नए कपड़े दिए और दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया. इसके बाद अस्पताल के गेट पर कार्टन में आग जलाई गई, जिसके फेरे लगाकर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई. शादी के बाद दोनों बेहद खुश नजर आए.
बिहार के सुपौल में एक बुजुर्ग दिव्यांग जोड़े की अनोखी शादी कराई गई. दरअसल, सुपौल के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार के पास स्थानीय लोगों ने एक बुजुर्ग दिव्यांग शख्स की बुजुर्ग महिला से शादी करवाई. स्थानीय नागरिक इस बुजुर्ग जोड़े की शादी के गवाह बने. बुजुर्ग जोड़े ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को माला पहनाई. दोनों भीख मांगकर गुजारा करते हैं.
दरअसल, 54 वर्षीय दिव्यांग नथुनी यादव मधुबनी जिले के राजबलीगढ़ गांव का रहने वाला है. नथुनी शहर के निर्मली शहर में भीख मांगकर गुजारा कर रहा था. वहीं 50 वर्षीय गंगिया देवी औरंगाबाद जिले की निवासी है, वह भी निर्मली शहर में भीख मांगकर गुजारा कर रही थी. स्थानीय निवासी मधुबाला देवी ने बताया कि दिव्यांग नथुनी यादव निर्मली बाजार में भीख मांगकर गुजारा करता है. नथुनी की अब तक शादी नहीं हुई थी.
वहीं 50 वर्षीय गंगिया देवी के पति का निधन हो गया था. उसकी शादी होने के 2 वर्ष बाद ही उसके पति नहीं रहे थे. गंगिया देवी बेसहारा थी और निर्मली में भीख मांगकर गुजारा करती है. जब इन दोनों के बारे में पता चला तो स्थानीय लोगों ने दोनों की शादी कराने का विचार किया. दोनों की शादी के बारे में चर्चा की और दोनों की राय ली गई. इस पर दोनों बुजुर्ग तैयार हो गए. इसके बाद बुधवार की देर रात दोनों की शादी की तैयारी समाज के लोगों ने की.
अस्पताल के गेट पर आग जलाकर लगवाए सात फेरे
स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग दूल्हा और दुल्हन को नए कपड़े पहनाकर तैयार कराया. इसके बाद अस्पताल के मेन गेट पर ही कार्टन में आग जलाई और उसे हवन की तरह मानकर दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए. दूल्हा नथुनी यादव और दुल्हन गंगिया देवी ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्में पूरी कीं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







