
सजायाफ्ता नेताओं के चुनाव लड़ने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, आज होगी सुनवाई
AajTak
याचिका में सजायाफ्ता लोगों के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई गई है. इसके साथ ही किसी भी राजनीतिक दल में पदाधिकारी बनने से भी आजीवन वंचित रखे जाने का आदेश देने की अपील की गई है.
सजायाफ्ता अपराधियों के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध की मांग वाली जनहित याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होनी है. साल 1951 में बने कानून के मुताबिक, सजायाफ्ता अपराधियों के चुनाव लड़ने पर सिर्फ 6 साल का प्रतिबंध है लेकिन उन पर राजनीतिक पार्टी बनाने या पार्टी पदाधिकारी बनने पर कोई रोक नहीं है.
याचिका में सजायाफ्ता लोगों के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई गई है. इसके साथ ही किसी भी राजनीतिक दल में पदाधिकारी बनने से भी आजीवन वंचित रखे जाने का आदेश देने की अपील की गई है.
मौजूदा वक्त में क्या कानून?
साल 1951 में जनप्रतिनिधि कानून आया था. इस कानून की धारा 8 में प्रवाधान है कि अगर किसी सांसद या विधायक को आपराधिक मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो रिहाई के बाद से लेकर अगले 6 साल तक वो चुनाव नहीं लड़ सकेगा.
धारा 8(1) में उन अपराधों का जिक्र है, जिसके तहत दोषी ठहराए जाने पर चुनाव लड़ने पर रोक लग जाती है. इसके तहत, दो समुदायों के बीच घृणा बढ़ाना, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म जैसे अपराधों में दोषी ठहराए जाने पर चुनाव नहीं लड़ सकते.
यह भी पढ़ें: 'कितने विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया, कितने डिटेंशन सेंटर में?', सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










