
'सच्चे प्यार' के भूखे 180 बच्चों के डैडी को वैलेंटाइन्स डे पर सता रहा है अकेलापन
AajTak
इंग्लैंड के 52 साल के एक शख्स जो को एक साथी की तलाश है. अजीब बात ये है कि ये शख्स कुल 180 बच्चों को पिता है, 200 महिलाओं के साथ इंटीमेट रिलेशन रख चुका है लेकिन फिर भी काफी अकेला है.
दुनिया में हर कोई प्यार और अपनापन चाहता है. लोगों को परिवार के अलावा एक पार्टनर की जरूरत होती है जिससे वह इमोश्नली, मेंटली और फिजिकली जुड़ा रह सके. इसी तरह इंग्लैंड के 52 साल के एक शख्स जो को भी एक साथी की तलाश है. अजीब बात ये है कि ये शख्स कुल 180 बच्चों को पिता है लेकिन फिर भी काफी अकेला है.
180 बच्चों को पिता होने के पीछे का सच ये हैं कि वे प्राकृतिक गर्भाधान, आंशिक गर्भाधान और कृत्रिम गर्भाधान का उपयोग करके संघर्षरत परिवारों को बच्चे पैदा करने में मदद करते हैं.
ऐसे में कुल 200 महिलाओं के साथ संबंध के बावजूद वह पूरी तरह से अकेला है क्योंकि ये सब कुछ प्रोफेश्नल होता है.
उनकी मदद से अमेरिका, अर्जेंटीना, इटली, सिंगापुर, फिलीपींस और यूके में भी बच्चे पैदा हुए हैं लेकिन उनकी मांओं के साथ सब कुछ प्रोफेशनल था और उन्हें प्यार बिल्कुल नहीं मिला.
उन्होंने समझाया- 'आप सोचेंगे कि, एक नैचुरल डोनर के रूप में सब अच्छा रहा होगा लेकिन मैं महीने में एक महिला से एक से दो बार मिलता हूं और हमारे संबंध में किस करने या गले लगने जैसा कुछ नहीं होता जबकि इस तरह के प्यार की जरूरत होती है.'
जो ने स्वीकार किया, एक स्पर्म डोनर के रूप में मेरी सफलता ने मेरे लिए सच्चा प्यार पाने को कठिन बना दिया है. जो के अनुसार, 'मैं महिलाओं को मिलने के लिए सबसे अच्छे समय की कैलकुलेशन करने में बहुत समय बिताता हूं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










