
'सच्चा देशभक्त, सधे हुए राजनयिक', रूसी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर की जमकर तारीफ की
AajTak
रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने एस जयशंकर की तारीफ की है. उन्होंने जयशंकर को सच्चा देशभक्त बता दिया है. वे उन्हें एक सधा हुआ राजनयिक भी मानते हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर बीतते दिन के साथ जमीन पर स्थिति बेकाबू होती जा रही है. अब इस तनावपूर्ण माहौल में आजतक ने रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov से खास बातचीत की है. बातचीत के दौरान रूसी विदेश मंत्री ने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है. इसके अलावा उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयंशकर को एक सच्चा देशभक्त बता दिया है.
आजतक से बात करते हुए Sergey Lavrov ने कहा है कि जयशंकर तो एक सधे हुए राजनयिक हैं. मैं उन्हें सच्चा देशभक्त मानता हूं. उन्होंने जब कहा था कि भारत अपनी जरूरतों, विकास को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लेगा. ये बात हर देश नहीं कह सकता है. बता दें कि एस जयशंकर द्वारा ये बयान तब दिया गया था जब अमेरिका जैसे देश भारत पर रूस से दूरी बनाने का दवाब बना रहे थे. ये देश भारत को रूस से आयात कम करने को भी कह रहे थे.
ऐसे में जयशंकर का वो अंदाज ही रूसी विदेश मंत्री को भा गया है और वे अब भारत को अपना एक करीबी सहयोगी बता रहे हैं. इस बारे में वे कहते हैं कि खाद्य सुरक्षा और डिफेंस के मामले में हम पश्चिमी देशों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं. हम हर उस देश से सहयोग के लिए तैयार हैं जो यूएन चार्टर का उल्लंघन नहीं करते हैं. भारत भी उन्हीं देशों में आता है.
अब रूस, भारत को अपना सिर्फ एक साझेदार नहीं मानता है, बल्कि अपने सबसे पुराने दोस्तों में से एक मानता है. जब आजतक ने Sergey Lavrov से भारत संग रिश्तों पर बात की, तो उन्होंने खुलकर कहा कि एक खास संबंध है. वे बोलते हैं कि भारत तो हमारा बहुत पुराना दोस्त है. 20 साल पहले भारत ने कहा था कि हम इस दोस्ती को 'Privileged Strategic Partnership' क्यों नहीं कहते हैं. फिर बाद में भारत कहने लगा कि इस रिश्ते को तो 'Especially Privileged Strategic Partnership कहना चाहिए. ये किसी भी द्विपक्षीय संबंध का अनूठा अंदाज है.
रूसी विदेश मंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि रूस द्वारा भारत के मेक इन इंडिया का खुले दिल से स्वागत किया गया है. जब से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इस पहल का ऐलान किया गया था, रूस ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











