
'सचिवालय के काम में हस्तक्षेप नहीं करती सरकार, ना हम करने देंगे,' विपक्ष के हंगामे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की दो टूक
AajTak
संसद की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक हुई. दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए. उस समय लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी. युवकों ने कलर स्प्रे भी किया. इस दौरान सदन में भगदड़ मच गई. कुछ सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़कर सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया.
संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से सदन में अराजकता न फैलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कल की जो घटना है, वो लोकसभा सचिवालय की जिम्मेदारी है. लोकसभा अध्यक्ष के नाते मेरी जिम्मेदारी है. मैं आपके साथ बैठकर चर्चा करूंगा. कल भी चर्चा की थी. फिर चर्चा करेंगे. इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है. ओम बिरला ने कहा, सचिवालय के काम में हस्तक्षेप नहीं करती सरकार, ना हम करने देंगे.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








