
'सचिन वाजे का इस्तेमाल कर बदला ले रहे फडणवीस', रिश्वतखोरी के आरोपों पर बोले अनिल देशमुख
AajTak
अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह द्वारा उन पर बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाने के बाद 2021 में गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. देशमुख ने फडणवीस को जस्टिस चांदीवाल आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी और दावा किया था कि आयोग ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है.
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख ने रविवार को दावा किया कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर उनके खिलाफ आरोप लगा रहे हैं, जो राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं. सचिन वाजे ने शनिवार को देशमुख के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों को दोहराया था.
'बेमतलब की बातें कर रहे देशमुख' अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह द्वारा उन पर बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाने के बाद 2021 में गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. देशमुख ने फडणवीस को जस्टिस चांदीवाल आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी और दावा किया था कि आयोग ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है.
देशमुख के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, फडणवीस ने कहा कि एनसीपी (एसपी) नेता 'बेमतलब की काल्पनिक बातें' कर रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चांदीवाल आयोग की रिपोर्ट तब सौंपी गई थी जब महा विकास अघाड़ी की सरकार सत्ता में थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
जस्टिस चांदीवाल आयोग की रिपोर्ट का दिया हवाला
सचिन वाजे की ओर से रिश्वतखोरी के आरोप दोहराए जाने के एक दिन बाद अनिल देशमुख ने कहा, 'रिटायर्ड जस्टिस चांदीवाल ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों पर 11 महीने तक जांच की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि न तो मैंने और न ही मेरे पीए ने उनसे पैसे मांगे थे और न ही उन्हें कोई पैसा दिया गया.'
'फडणवीस ने सार्वजनिक नहीं की रिपोर्ट'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









