
सऊदी क्राउन प्रिंस का सबसे बड़ा सपना होने जा रहा पूरा! मूडीज ने कह दी ऐसी बात
AajTak
सऊदी अरब ने साल 2016 में विजन 2030 लॉन्च किया था जिसका उद्देश्य देश की तेल आधारित अर्थव्यवस्था में विविधता लाना था. सऊदी क्राउन प्रिंस का यह सपना जल्द ही पूरा होता दिख रहा है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने इसे लेकर सकारात्मक टिप्पणी की है.
सऊदी अरब तेल पर अपनी अर्थव्यवस्था की निर्भरता को खत्म करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज के एक विश्लेषक ने कहा है कि 2030 तक सऊदी अरब की गैर तेल अर्थव्यवस्था में हर साल 3-4% का विस्तार होगा. विश्लेषक ने कहा है कि 2030 तक सऊदी की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में गैर-तेल अर्थव्यवस्था का योगदान 56% हो जाएगा.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'विजन 2030' का सबसे बड़ा मकसद देश की तेल पर निर्भरता को खत्म करना है जो कि आने वाले सालों में पूरा होता दिख रहा है.
हाल ही में एक वेबिनार में, मूडीज एनालिटिक्स की एक अर्थशास्त्री कैटरिना नोरो ने कहा कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था पिछले दशक में बदल गई है. उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में गैर-तेल सेक्टर्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है.
उन्होंने कहा, 'हमारा अनुमान है कि सऊदी अरब की गैर-तेल अर्थव्यवस्था 2030 तक सालाना 3 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच बढ़ेगी. 2030 तक आते-आते कुल जीडीपी में गैर-तेल सेक्टर्स की हिस्सेदारी लगभग 56% हो जाएगी.
नोरो ने आगे कहा कि मूडीज को उम्मीद है कि 2025 के बाद 2030 तक सऊदी अरब के तेल क्षेत्र की बढ़ोतरी 0.5 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत के बीच रहेगी.
सऊदी अरब कैसे अपना लक्ष्य हासिल करेगा?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








