
सऊदी अरब: Tweet करने की वजह से युवती को दी गई 34 साल कैद की सजा
AajTak
सऊदी अरब की एक महिला माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कुछ लोगों के ट्वीट रीट्वीट करती है, इसके बाद अदालत पहले उन्हें 6 साल की सजा सुनाती है. बाद में सजा बढ़ाकर 34 साल कर दी जाती है. सजा पूरी होने के बाद उन पर 34 साल का ट्रैवल-बैन भी लागू रहेगा.
सऊदी अरब की सलमा अल-शेहबाब (Salma al-Shebab) को 34 साल कारावास की सजा सुनाई गई है. यह सजा पूरी होने के बाद सलमा को 34 साल के ट्रैवल-बैन का भी सामना करना पड़ेगा.
सलमा अल-शेहबाब ने अपने ट्विटर (Twitter) अकाउंट से सऊदी महिलाओं के अधिकारों को लेकर कई ट्वीट-रीट्वीट किए थे. सलमा ने जेल में बंद एक्टिविस्ट Loujain al-Hathloul समेत कई अन्य महिला कार्यकर्ताओं की रिहाई की वकालत की थी. डेली मेल के मुताबिक, सऊदी सरकार ने उन पर आरोप लगाया कि ट्विटर के माध्यम से सलमा लोगों के बीच अशांति पैदा करना चाहती थी, उनके ट्वीट से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ था. सऊदी टेरररिज्म कोर्ट ने उन्हें 34 साल जेल की सजा सुनाई.
सलमा के दो बच्चे हैं. इनमें एक की उम्र 4 साल और दूसरे की 6 साल है. पहले उनको 6 साल की सजा सुनाई गई थी. लेकिन सोमवार को उनकी सजा सऊदी टेररिज्म कोर्ट ने बढ़ाकर 34 साल कर दी. एक बार सलमा की यह सजा पूरी हो जाएगी, इसके बाद 34 साल का ट्रैवल-बैन भी लागू किया जाएगा.
कोर्ट ने जब सलमा को सजा सुनाई तो उनके ट्वीट और सोशल मीडिया एक्टिविटी के बारे में भी बात की गई. सलमा ने जेल में बंद महिला कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की थी, इनमें Loujain al-Hathloul प्रमुख हैं.
किन ट्वीट पर मचा बवाल सलमा ने एक्टिविस्ट Loujain al-Hathloul की बहन लिना के ट्वीट को री-ट्वीट किया था. इस ट्वीट में लिना ने अपनी बहन Loujain al-Hathloul की रिहाई की मांग की थी. वहीं सलमा ने सऊदी से असहमति रखने वाले उन कार्यकर्ताओं के ट्वीट भी री-ट्वीट किए जो निर्वासन की जिंदगी बिता रहे हैं.
जनवरी 2021 में हुई थी गिरफ्तारी सलमा की गिरफ्तारी जनवरी 2021 में सऊदी अरब में हुई थी, तब वह छुट्टियां मनाने के लिए आई हुई थीं. वह ब्रिटेन में रह रही थीं और यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पीएचडी कर रही थीं. सलमा शिया मुस्लिम हैं.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









