
सऊदी अरब दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के PM, लगे 'चोर-चोर' के नारे
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्हें देखकर लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इन दिनों सऊदी अरब की यात्रा पर हैं. इस दौरान एक ऐसा वाकया हो गया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल हुआ यूं कि जब शहबाज मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में एंट्री कर रहे थे, तो लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाना शुरू कर दिए. हालांकि, नारेबाजी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.
ANI के मुताबिक पाकिस्तान के पीएम शहबाज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सउदी अरब में हैं. उनके साथ सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और नेशनल असेंबली के सदस्य शाहज़ैन बुगती भी शामिल हैं. वहीं पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक औरंगजेब ने इस तरह के विरोध के लिए नाम लिए बिना इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है.
The Pakistani delegation surrounded by people yelling “chor chor” when they made their way to Masjid-e-Nabwi in Madina. PM Shehbaz Sharif is in Saudi Arabia for a three day tour. #ShehbazSharif #SaudiArabia pic.twitter.com/aRuVmOwWrH
एजेंसी के मुताबिक औरंगजेब ने कहा कि मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगी, क्योंकि मैं इस पवित्र जमीन का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहती हूं. लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी समाज को तबाह करके रख दिया है.
जानकारी के मुताबिक, शहबाज शरीफ सऊदी अरब से 3.2 अरब डॉलर के अतिरिक्त पैकेज की मांग करेंगे. साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी को रोका जाए. सऊदी अरब ने इमरान खान के कार्यकाल के दौरान कर्ज में डूबे देश को 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि की सहायता दी थी. एक अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान को भुगतान संतुलन संकट और विदेशी मुद्रा भंडार में कमी को रोकने के लिए करीब 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर की जरूरत है.
बता दें कि शहबाज शरीफ ने 11 अप्रैल को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाकर इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव में बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









