
संस्कृत या तमिल? इनमें कौन सी है दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा? यहां जानिए
AajTak
तमिल और संस्कृत को लेकर लंबे समय से बहस छिड़ी हुई है कि भला दोनों में से कौन सी भाषा सबसे ज्यादा पुरानी है. इसे लेकर हमेशा से ही कन्फ्यूजन रहा है. दोनों ही भाषाओं का समृद्ध इतिहास है. इनके रिकॉर्ड इतिहास भी काफी पुराने हैं.
संस्कृत और तमिल दोनों को सबसे पुरानी भाषा माना जाता है, लेकिन दोनों में से कौन सी एक भाषा सबसे पुरानी है, इसे लेकर अकसर लोग कन्फ्यूज रहते हैं. तमिल भाषा का रिकॉर्ड इतिहास 2300 साल से अधिक पुराना है.
इसका सबसे पुराना लिखित रिकॉर्ड तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व का माना जाता है, जिसके बाद से भाषा का विकास जारी है. दूसरी तरफ एक प्राचीन इंडो-आर्यन भाषा संस्कृत को दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक माना जाता है.
संस्कृत का रिकॉर्ड इतिहास 3500 साल पुराना है. संस्कृत के सबसे पुराने लिखित अभिलेख वेदों में मिले हैं. ये वो प्राचीन हिंदू ग्रंथ हैं, जो 1500 और 1200 ईसा पूर्व के बीच रचे गए थे. तमिल और संस्कृत दोनों ही समृद्ध इतिहास के साथ दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाएं हैं, दोनों में ही समय के साथ विकास हुआ है और कई तरीकों से एक दूसरे को प्रभावित भी किया है.
वियॉन की रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर यह स्वीकार किया जाता है कि तमिल जीवित भाषाओं में सबसे पुरानी लिखित परंपराओं में से एक है, जबकि संस्कृत को दुनिया की सबसे पुरानी दर्ज की गई भाषाओं में से एक के तौर पर मान्यता दी गई है. तो चलिए अब दोनों भाषाओं से जुड़े कुछ तथ्यों पर बात करते हुए इनकी तुलना कर लेते हैं.
पहला पॉइंट-
दूसरा पॉइंट-

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









