
'संस्कृत को बोलचाल की भाषा बनाइए, यही भाषाओं की जननी', नागपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
AajTak
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संस्कृत को हर घर तक पहुंचाने की अपील की है. नागपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल पढ़ने की नहीं, बल्कि बोलने की भाषा भी बननी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह भाषा हमारी भावनाओं को विकसित करती है और इसे दैनिक संवाद का हिस्सा बनाना ज़रूरी है.
RSS Chief Mohan Bhagwat speaks on Sanskrit Language: महाराष्ट्र के नागपुर के कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय में अभिनव भारती अंतरराष्ट्रीय अकादमिक भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की. उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की सभी भाषाओं की जननी है और यह हर घर तक पहुंचनी चाहिए. संस्कृत को केवल पढ़ने की नहीं, बल्कि रोजाना जीवन में इस्तेमाल की भाषा बनाने पर जोर दिया.
संस्कृत हमारी भावनाओं को विकसित करती है
मोहन भागवत ने कहा कि संस्कृत हमारा भावनाओं को विकसित करती है. इसलिए हर व्यक्ति को संस्कृत भाषा आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संस्कृत को समझना और बोल पाने में फर्क होता है.
उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ये भाषा सिखी है, लेकिन धाराप्रवाह नहीं बोल पाते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्कृत को रोजाना बातचीत की भाषा बनाना जरूरी है.
सरकारी सहयोग से अधिक जरूरी जनसमर्थन
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि विश्वविद्यालय को सरकारी संरक्षण तो मिलेगा ही, लेकिन जनसमर्थन भी उतना ही आवश्यक है. अगर हमें संस्कृत को आगे बढ़ाना है, तो इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











