
संसद सुरक्षा चूक: 'स्मोक अटैक' करने वालों पर लगा आतंकवाद का आरोप, 7 दिन की पुलिस रिमांड पर चारों आरोपी
AajTak
संसद पर कलर स्प्रे से हमला करने वाले चारों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
संसद पर कलर स्प्रे से हमला करने वाले चारों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. पुलिस ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी. फिर पटियाला हाउस कोर्ट की तरफ से सात दिन की रिमांड मंजूर की गई. साथ ही कहा गया कि रिमांड को जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया जा सकता है.
अभियोजन पक्ष ने गिरफ्तार किए गए चार लोगों पर आतंकवाद का आरोप लगाया है. कहा गया है कि चारों ने डर पैदा करने की कोशिश की.
अब तक पांच गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता फरार
बता दें कि लोकसभा में घुसने वाले दोनों लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है. सागर ने बीजेपी से मैसूर के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा के पास पर लोकसभा में एंट्री की थी. वहीं संसद के बाहर से पकड़े गए लोगों की पहचान नीलम देवी और अमोल शिंदे के रूप में हुई है. पांचवे आरोपी का नाम विशाल है जिसे पकड़ा गया है. चारों आरोपी गुरुग्राम में इसी के घर रुके थे.
अब तक मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा ललित झा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. चारों आरोपियों के फोन भी पुलिस को रिकवर करने हैं. लोकसभा के अंदर और संसद के बाहर जिस स्प्रे को फेंका गया था, वह कहां से खरीदा गया उसकी जानकारी भी अभी पुलिस को जुटानी है.
लोकसभा में घुस गए थे दो आरोपी, मच गई थी अफरातफरी

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








