
'संसद में भी भगवंत मान...', पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रही AAP का नारा
AajTak
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था, जिसका AAP को फायदा मिला और 117 सीटों में से 92 सीटें जीती थीं. जैसा कि नारे से स्पष्ट है कि विधानसभा की तर्ज पर पंजाब लोकसभा चुनाव में AAP ने भगवंत मान के नाम को आगे रखा है.
पंजाब में बिना गठबंधन के सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने कैंपेन का नारा तय कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नारे तैयार किए हैं. आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान इस नारे को पंजाब में लॉन्च करने जा रहे हैं. बता दें कि पंजाब के लिए AAP का नारा 'संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान' होगा.
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था, जिसका AAP को फायदा मिला और 117 सीटों में से 92 सीटें जीती थीं. जैसा कि नारे से स्पष्ट है कि विधानसभा की तर्ज पर पंजाब लोकसभा चुनाव में AAP ने भगवंत मान के नाम को आगे रखा है. हालांकि दिल्ली में जहां उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी ने कैंपेन लॉन्च किया था, लेकिन पंजाब में अबतक उम्मीदवारों का ऐलान आम आदमी पार्टी ने नहीं किया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं की मानें तों इस सप्ताह के अंत तक AAP 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.
वहीं, दिल्ली में 2 बार से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नाम को अपने चुनावी कैंपेन में प्रमुखता दी है. दिल्ली में कैम्पेन के लिए AAP का नारा है : 'संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल'. पंजाब से उलट दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. दिल्ली की 4 सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन पर फोकस करेगी.
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगले दो महीने में वो दिल्ली में जीत के लिए फुलप्रूफ प्लान के साथ मैदान में आ रहे हैं. AAP ने इंडिया ब्लॉक के सभी सातों उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है. AAP संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में की जनसभा में खुद को दिल्ली का बेटा बताया और अकेले लड़ाई में जनता को साथ देने की अपील की. केजरीवाल ने दिल्ली के व्यापारियों को भी संदेश दिया. उन्होंने मुफ्त बिजली योजना से लेकर मोहल्ला क्लीनिक, पानी के बिल और सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसी योजनाओं में केंद्र और उपराज्यपाल पर अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









