
संसद में फिर उठा राहुल गांधी के माइक का मुद्दा, स्पीकर बोले- हमारे पास नहीं होता बटन
AajTak
नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार की घेराबंदी कर रहा है. शुक्रवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो एक बार फिर नीट का मुद्दा उठा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए समय देने की मांग की गई.
नीट पेपर लीक का मुद्दे की गूंज आज संसद में भी सुनाई दी. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर से NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की और विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव दिया. राहुल गांधी ने कहा कि ये लाखों छात्रों के भविष्य का मुद्दा है. संसद में पक्ष और विपक्ष की चर्चा के साथ हम छात्रों को साझा संदेश देना चाहते हैं.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला फौरन NEET पर चर्चा के लिए सहमत नहीं थे. स्पीकर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद NEET पर चर्चा चाहते थे. विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद जमकर हंगामा हुआ और इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.
कांग्रेस का आरोप माइक बंद किया गया राहुल गांधी ने स्पीकर से दो मिनट टाइम मांगा. इस पर स्पीकर ने कहा कि आप दो मिनट नहीं, जितना आपकी पार्टी का समय है आप पूरा ले सकते हैं. आप डिटेल में बोलना. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप प्रतिपक्ष के नेता हैं, संसदीय मर्यादाओं का पालन कीजिए. इसके बाद राहुल गांधी ने कुछ कहा जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैं माइक बंद नहीं करता हूं, यहां कोई बटन नहीं है.
वहीं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सदन में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा, 'पेपर लीक से नौजवानों का भविष्य खराब हो रहा है .. नीट परीक्षा में भी पेपर लीक हो जाता है औऱ सरकार कुछ करती नहीं है .. आज सदन में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया था इन लोगों ने.'
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने संसद में उठाया NEET का मुद्दा, स्पीकर बोले- पूरा समय लेना, डिटेल में बोलना, लेकिन...
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'जहां एक ओर नरेंद्र मोदी NEET पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी युवाओं की आवाज़ सदन में उठा रहे है.लेकिन, ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत करके युवाओं की आवाज़ को दबाने की साजिश की जा रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







