
संसद में पेगासस पर बहस से क्यों डर रही सरकार? ओवैसी का केंद्र पर हल्ला बोल
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि सरकार संसद में पेगासस मामले पर बहस करवाने से क्यों डरती है? आप आखिर छिपाना क्या चाह रहे हैं. हम संसद चलाने के लिए तैयार हैं, लेकिन आप (सरकार) ऐसा नहीं चाहते हैं.
संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) की कार्यवाही में विपक्ष विरोध करते हुए पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों पर किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेर रहा है. इस साल मॉनसून सत्र में संसद काफी कम घंटे ही चल सकी है और जनता के करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है. इस बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को पेगासस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने सरकार पर हल्ला बोलते हुए पूछा है कि आखिर पेगासस मामले में सरकार बहस करवाने से क्यों डर रही है? मालूम हो कि विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से पेगासस मामले में कई सवाल पूछ रहा है. Why is govt afraid of debating on 'Pegasus' in Parliament? What do you want to hide? We're willing to run the Parliament but you (govt) don't want that. You only want to pass Bills. Is that Democracy? We're not getting a chance to put forth our views: AIMIM chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/dFARGz40ti
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











