
संसद में टोपी और जूते उतरवाकर हो रही चेकिंग, सांसदों के लिए स्मार्ट कार्ड-फेस रिकॉग्निशन सिस्टम
AajTak
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश 6 लोगों द्वारा योजनाबद्ध और सावधानीपूर्वक बनाई गई थी. साजिश रचने वाले 6 लोगों में से 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है.
संसद की सुरक्षा में बुधवार को हुई बड़ी चूक के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं. संसद और आस पास के इलाकों को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है. यहां भारी पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. सुरक्षाबल इस इलाके से गुजरने वाले हर वाहन और व्यक्ति की गहन चेकिंग कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को सांसदों को नए भवन तक पहुंचने के लिए अपने 'स्मार्ट कार्ड' तैयार रखने के लिए कहा गया है.
लोकसभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि संसद परिसर में लोकसभा और राज्यसभा लॉबी और कुछ अन्य स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम की सुविधा प्रदान की गई है. सचिवालय की ओर से कहा गया है कि कई सदस्यों के पास स्मार्ट कार्ड हैं, जिन लोगों ने विजिटर्स मैनेजमेंट सिस्टम के लिए रजिस्टर नहीं कराया है, वे करा लें. इसके अलावा अगले आदेश तक विजिटर पास बनाने पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा संसद के अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. टोपी और जूते निकलवा कर चेकिंग की जा रही है.
जूते के अंदर छिपा कर लाए थे कलर स्प्रे बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए थे. ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे. तभी एक शख्स ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी. इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई. सांसद यहां-वहां भागने लगे. हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया.
लोकसभा के अंदर जब दो लोग कूदे, तभी संसद के बाहर पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है. दोनों कनस्तरों से कलर गैस का छिड़काव कर रहे थे और नारे लगा रहे थे. दोनों की पहचान अमोल और नीलम के रूप में हुई.
ये 5 आरोपी गिरफ्तार सुरक्षा में ये चूक ससंद पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी के मौके पर हुआ. शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी एक-दूसरे को जानते थे. सभी सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे और घटना की योजना बनाई थी. पुलिस ने सागर, मनोरंजन, अमोल और नीलम को हिरासत में ले लिया है. जबकि एक अन्य आरोपी विशाल को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है. विशाल के घर पर ही सभी आरोपी संसद पहुंचने से पहले रुके थे. एक अन्य आरोपी ललित की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन को लेकर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








