
संसद में घुसपैठ के मास्टरमाइंड ललित झा का सरेंडर, चारों आरोपियों के फोन लेकर हुआ था फरार
AajTak
संसद की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही के मामले में आरोपी ललित झा ने दिल्ली के एक थाने में सरेंडर कर दिया है. इस घटना में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है.
संसद की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही के मामले में छठवें आरोपी ललित झा ने दिल्ली के एक थाने में सरेंडर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ललित झा महेश नाम के शख्स के साथ खुद कर्तव्य पथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने दोनों को स्पेशल सेल को सौंप दिया है. इस घटना में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है. जानकारी के मुताबिक संसद तक 5 आरोपी आए थे. इसमें सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे के साथ ललित झा भी था. लेकिन जैसे ही हंगामा हुआ, ललित मौके से फरार हो गया था. ललित के पास ही इन चारों के मोबाइल फोन भी थे.
बता दें कि जब दो आरोपी सागर और मनोरंजन डी संसद में कार्यवाही के दौरान अंदर घुसे थे और दो आरोपी नीलम और अमोल शिंदे बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तब ललित भी संसद के बाहर ही मौजूद था. उसने आरोपी नीलम और अमोल द्वारा संसद के बाहर किए गए प्रदर्शन और नारेबाजी का वीडियो भी बनाया था. उसके पास सभी आरोपियों के फोन थे. ललित ने इस वीडियो को अपने NGO पार्टनर को व्हाट्सऐप भी किया था. इसके बाद वह फरार हो गया.
आजतक ने ललित के करीबी सहयोगी और एनजीओ पार्टनर नीलाक्ष आइच से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि वह पश्चिम बंगाल का छात्र है, जो सामाजिक सक्रियता में भी शामिल हैं. ललित कथित तौर पर नीलाक्ष द्वारा स्थापित एक एनजीओ का महासचिव था, जिसका नाम साम्यवादी सुभाष सभा है.
नीलाक्ष ने बताया कि ललित ने उनसे आखिरी बार संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के ठीक बाद संपर्क किया था. ललित ने दोपहर करीब 1 बजे संसद के बाहर हुए प्रदर्शन का वीडियो भी भेजा था. ललित ने वीडियो भेजकर लिखा था, ''मीडिया कवरेज देखिए. इस वीडियो को सेफ रखना. जय हिंद.''

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











