
संसद भवन की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्सटेबल ने की खुदकुशी
AajTak
संसद भवन की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्सटेबल ने अपने घर में खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि उसे कोई वरिष्ठ अधिकारी परेशान कर रहा था. हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि परिजनों ने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है.
राजधानी दिल्ली के चावला इलाके में महिला पुलिसकर्मी ने खुदकुशी कर ली है. महिला दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी विंग में तैनात थी और फिलहाल संसद भवन की सुरक्षा ड्यूटी में लगी हुई थी.
मृतक महिला कॉन्सटेबल का नाम गंगा है जो महज 23 साल की थी. 23 साल की गंगा ने छावला इलाके में अपने घर पर पंखे से लटककर जान दे दी. दिल्ली पुलिस को 22 दिसंबर की सुबह इसकी जानकारी मिली, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
मृतक महिला कॉन्सटेबल का पति भी दिल्ली पुलिस ट्रैफिक यूनिट में तैनात है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक महिला कॉन्सटेबल कई बार छुट्टी ले चुकी थी, दिल्ली पुलिस इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच करवा रही है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक परिवार के सभी सदस्यों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए हैं जिसमें उन्होंने किसी पर अब तक प्रताड़ित करने का कोई आरोप नहीं लगाया है.
हालांकि इस घटना के बाद यह खबर भी आ रही है कि महिला कांस्टेबल को एक सीनियर रैंक के अधिकारी परेशान कर रहे थे जिस पर दिल्ली पुलिस का कहना है की अब तक ऐसा कोई आरोप किसी के तरफ से नहीं लगाया गया है. मृतक महिला कॉन्सटेबल की ड्यूटी बीते एक साल से संसद भवन की सुरक्षा में लगी हुई थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











