
संसद परिसर में बीजेपी की दो दिवसीय वर्कशॉप जारी, आखिरी कतार में बैठे दिखे पीएम मोदी
AajTak
बीजेपी की तरफ से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का मकसद पहली बार सांसद चुने गए सदस्यों को उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले मतदान के लिए ट्रेनिंग देना है. साथ ही इस वर्कशॉप में जीएसटी सुधारों के लिए पीएम मोदी को सांसदों की तरफ से सम्मानित भी किया जा सकता है.
उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से ठीक पहले बीजेपी की दो दिवसीय वर्कशॉप रविवार को संसद परिसर में शुरू हुई. इस वर्कशॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीएसटी सुधारों के लिए सांसदों की ओर से सम्मानित किया जा सकता है. लेकिन वर्कशॉप के पहले दिन संसद परिसर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. पीएम मोदी ने पहले दिन वर्कशॉप में हिस्सा लेने पहुंचे, लेकिन वह आगे की कतारों की बजाय हॉल में सबसे पीछे की कतार में आम कार्यकर्ता की तरह बैठे दिख रहे हैं.
आखिरी कतार में बैठे दिखे पीएम मोदी
बीजेपी की राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में वर्कशॉप की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह पीछे की कतार में बैठकर वर्कशॉप में हिस्सा ले रही हैं. लेकिन उनसे कुछ ही दूरी पर पीछे की कतार में अन्य सांसदों के साथ पीएम मोदी भी बैठे दिख रहे हैं. इस वर्कशॉप की योजना कई दिन पहले ही बना ली गई थी, इसमें पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल होंगे. अब तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पीएम मोदी आम कार्यकर्ता की तरह सबसे पीछे बैठकर मंच से होने वाले संबोधन को ध्यान से सुन रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने दोस्ती कार्ड खेला तो PM मोदी ने दे दिए सकारात्मक संकेत, क्या बन रहा है नया ग्लोबल पावर प्ले?
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी, जो कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं, के बीच सीधा मुकाबला है. संख्याबल के लिहाज से साफ तौर पर एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है. चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान होना है.
वर्कशॉप में सांसदों के लिए चार सेशन

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










