
संभल में रानी की बावड़ी की खुदाई के बीच ASI की टीम ने फिरोजपुर किले का किया सर्वे, DM ने अतिक्रमण पर जताई नाराजगी
AajTak
संभल के चंदौसी में बीते पांच दिनों से रानी की बावड़ी में खुदाई चल रही है. इस बीच एएसआई की टीम ने डीएम-एसपी के साथ फिरोजपुर किले का सर्वे किया. इस दौरान डीएम ने किले की दीवार पर किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी भी जताई.
यूपी के संभल जिले में एक ओर रानी की बावड़ी में खुदाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) ने बुधवार को बावड़ी के साथ-साथ फिरोजपुर किले का सर्वे भी किया. डीएम-एसपी के साथ एएसआई की टीम ने किले के अलग-अलग इलाके में जाकर सर्वे किया. इस दौरान किले के गेट पर दीवार लगाकर किए गए अतिक्रमण पर डीएम ने नाराजगी भी जताई.
चंदौसी में रानी की बावड़ी का सर्वे करने के बाद बुधवार शाम को ASI की टीम संभल के फिरोजपुर गांव में स्थित पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित फिरोजपुर किले में सर्वे करने के लिए पहुंची. ASI टीम ने संभल जिले के डीएम, एसपी के साथ पूरे किले के कोने-कोने में जाकर सर्वे किया. इस दौरान किले के गेट पर दीवार लगाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई और मौके पर ही दीवार को गिरवा दिया.
ASI की टीम डीएम राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ ही एसडीएम वंदना मिश्रा को लेकर फिरोजपुर किले में पहुंची थी. इस दौरान साइट में शामिल अधिकारियों ने संभल के स्थानीय अधिकारियों से भी बातचीत की. वहीं किले में सर्वे के दौरान एक कुआं दिखाई दिया तो अधिकारियों ने कुएं का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कुएं के पूजन को लेकर भी गांव के स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी ली और किले के गेट के आसपास के इलाके में किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर भी नाराजगी जताई है.
जागृत कूप और तोता-मैना की कब्र पर पहुंची ASI टीम

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











