
संभल: मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मिला 46 साल पुराना मंदिर, बिजली चोरी की चेकिंग के दौरान खुलासा
AajTak
बिजली चोरी की जांच के लिए संभल के दीपा राय इलाके में पहुंची पुलिस को जो मिला उससे वह हैरान रह गई. दरअसल ,यहां चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है. मंदिर के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा,शिवलिंग और नंदी स्थापित हैं.
उत्तर प्रदेश में संभल हिंसा के बाद बीते दिनों उपद्रवियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान बिजली चोरी का हाल देखकर SP कृष्ण कुमार बिश्नोई भड़क उठे थे. दरअसल, बिजली विभाग के अधिकारियों ने एसपी को बताया कि जब हम चेकिंग करने जाते हैं तो दबंग किस्म के लोग धमकाते हैं. देख लेने की धमकी देते हैं. ये बात सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की.
सन 1978 का बताया जा रहा है मंदिर
मस्जिदों और घरों में छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के खुलासे हुए. लेकिन इसी दौरान शनिवार सुबह पुलिस तब हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है.
मंदिर में हैं हनुमान जी, शिवलिंग और नंदी
तब डीएम एसपी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर थे. 46 सालों से बंद पड़ा ये मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है. मंदिर के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और नंदी स्थापित हैं.
'कभी हिंदू परिवार रहता था यहां'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











