
संभल नहीं रहा देश तो भारत को बदनाम कर रहा पाक, फैला रहा प्रोपेगेंडा- भारत ने लगाई लताड़
AajTak
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी आर्थिक नाकामी से बचने के लिए भारत को बदनाम कर रहा है और प्रोपेगेंडा फैला रहा है. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भी उसे भारत ने खरी-खोटी सुनाई है.
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए लताड़ लगाई है. भारत ने कहा है कि पाकिस्तान घरेलू राजनीतिक और आर्थिक विफलता से अपने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ शत्रुतापूर्ण और मनगढ़ंत प्रोपेगेंडा कर रहा है. भारत के विदेश मंत्रालय ने 2022 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जोर देकर कहा है कि पाकिस्तान ने 26/11 मुंबई हमले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है.
13 मार्च को जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पाकिस्तान के साथ एक सामान्य पड़ोसी की तरह संबंध रखना चाहता है.
बयान में कहा गया, 'पाकिस्तान भारत को बदनाम करने, अपनी घरेलू राजनीतिक और आर्थिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए शत्रुतापूर्ण और मनगढ़ंत प्रोपेगेंडा में लगा हुआ है.'
विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को निशाना बनाते हुए कहा कि देशों के बीच यह समझ है कि यह भारत का अभिन्न अंग है और इससे जुड़े मामले देश के आंतरिक मामले हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान के उन सभी बयानों को खारिज कर दिया है, जो भारत के आंतरिक मामलों से जुड़े हैं.'
आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को लताड़
आतंकवाद के मुद्दे पर रिपोर्ट में कहा गया, 'भारत के लगातार आग्रह के बावजूद कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपनी मिट्टी या क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देने की अपनी जनवरी 2004 की प्रतिबद्धता का सम्मान करे, भारत में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार आतंकवाद, घुसपैठ और हथियारों की अवैध तस्करी में कोई कमी नहीं आई है. पाकिस्तान ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के परिवारों को न्याय दिलाने में अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








