
संबित पात्रा के आरोपों पर AAP का पलटवार- क्या मजबूरी थी, जो विदेशों को वैक्सीन बेचनी पड़ी?
AajTak
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार सुबह दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर वैक्सीन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था. इस पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी को ये बताना चाहिए कि अपने लोगों को मरता छोड़ विदेशों में वैक्सीन बेचने की क्या मजबूरी थी?
देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, दूसरी तरफ राजनीति पर भी जारी है. सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर वैक्सीन और ऑक्सीजन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. जिस पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया है. सिसोदिया ने पात्रा के आरोपों पर कहा कि बीजेपी को बताना चाहिए कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि वैक्सीन विदेशों को बेचनी पड़ी? विदेशो में बेचने के लिए केंद्र के पास 6.5 करोड़ वैक्सीन और राज्य मांगे तो केवल 3.5 लाख। बीजेपी बताये कि अपने देश के लोगों को मरता छोड़ विदेशों में बेचने की आख़िर क्या मजबूरी है? पूरा देश संकट में है. देश के लोगों को वैक्सीन की ज़रूरत है बीजेपी के झूँठ और प्रॉपगैंडा की नहीं दरअसल, संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा था, "26 अप्रैल 2021 को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हम 1.34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर देने जा रहे हैं जिसकी कीमत करीब 1400 करोड़ है. आज वो कहते हैं कि उनके पास कुछ नहीं है."
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









