
संपत्ति विवाद में राजस्थान की पूर्व पर्यटन मंत्री उषा पूनिया को सुप्रीम राहत
Zee News
राजस्थान की राजनीति में अपना वर्चस्व रखने वाले मिर्धा परिवार के संपत्ति विवाद में राजस्थान की पूर्व पर्यटन मंत्री उषा पूनिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से उषा पुनिया के खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द करने के आदेश पर मुहर लगाई है.
नई दिल्लीः राजस्थान की राजनीति में अपना वर्चस्व रखने वाले मिर्धा परिवार के संपत्ति विवाद में राजस्थान की पूर्व पर्यटन मंत्री उषा पूनिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से उषा पुनिया के खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द करने के आदेश पर मुहर लगाते हुए पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा की अपील को खारिज कर दिया है.
राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला बरकरार नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा की ओर से जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में 5 अगस्त 2021 को एक एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. दर्ज एफआईआर को राजस्थान हाई कोर्ट ने अक्टूबर 2021 में निरस्त कर दिया है. राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ ज्योति मिर्धा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी. जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए ज्योति मिर्धा की अपील को खारिज कर दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








