
संदेशखाली की महिला ने दर्ज कराई अपहरण की शिकायत, साथ ही लगाया ये संगीन इल्जाम
AajTak
भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कथित वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना गया कि जब वह कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बाहर गई तो उसका मुंह बंद कर दिया गया और उसे घर से बाहर खींच लिया गया.
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि उसके घर के बाहर से तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था. ये वही जगह है, जहां टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं.
संदेशखाली पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया कि उस पर कोर्ट में यह बताने के लिए दबाव डाला गया था कि क्षेत्र में महिलाओं पर कथित अत्याचार झूठे थे. इस मामले में विस्तार से जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि गुरुवार को 2.30 बजे शिकायत मिलते ही मामला दर्ज किया गया.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. महिला से मिली शिकायत में तीन लोगों को नामजद किया गया है. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कथित वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना गया कि जब वह कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बाहर गई तो उसका मुंह बंद कर दिया गया और उसे घर से बाहर खींच लिया गया.
महिला ने यह भी दावा किया कि उसे अदालत को यह बताने के लिए कहा गया था कि स्थानीय टीएमसी नेताओं द्वारा संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार की कथित घटनाएं झूठी थीं. उस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि पीटीआई द्वारा नहीं की जा सकी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









