
संजय सिंह के करीबियों के घर ED की छापेमारी, शराब घोटाला मामले में हो रहा एक्शन
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा के घर की तलाशी ली. AAP सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने सर्वेश मिश्रा के दिल्ली स्थित घर पर बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक तलाशी ली. सर्वेश मिश्रा AAP सांसद संजय सिंह के करीबी सहयोगी हैं. इस पूछताछ और तलाशी के दौरान सर्वेश मिश्रा से दिनेश अरोड़ा, अमित अरोड़ा और अन्य के बारे में पूछताछ की गई.
दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा के घर की तलाशी ली. AAP सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने सर्वेश मिश्रा के दिल्ली स्थित घर पर बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक तलाशी ली. सर्वेश मिश्रा AAP सांसद संजय सिंह के करीबी सहयोगी हैं. इस पूछताछ और तलाशी के दौरान सर्वेश मिश्रा से दिनेश अरोड़ा, अमित अरोड़ा और अन्य के बारे में पूछताछ की गई.
बता दें कि सर्वेश आम आदमी पार्टी के युवा नेता हैं और AAP सांसद संजय सिंह के कई राजनीतिक मामलों को देखते हैं. ऐसे में ED ने अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा जैसे संजय सिंह के सहयोगियों की तलाशी ली, जिसकी विपक्षी नेताओं ने आलोचना की.
ED ने गलती से जोड़ा था संजय सिंह का नाम
इस महीने की शुरुआत में 3 मई को संजय सिंह ने बताया था कि दिल्ली आबकारी मामले में ईडी ने अपनी चार्जशीट में उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा था. संजय सिंह ने दावा किया था कि ईडी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर खेद जताया था. ईडी ने कहा था कि आपका नाम गलती से चार्जशीट में जुड़ गया था.
जब शराब घोटाले में संजय सिंह का नाम जोड़ा गया था तब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वो ईडी के खिलाफ आपराधिक मानहानि केस करेंगे. संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उन्हें संसद में दिए गए भाषण की वजह से निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले साल 12 दिसंबर को संसद में ईडी-सीबीआई पर भाषण दिया था और इस साल छह जनवरी को ईडी की चार्जशीट में उनका नाम आया था.
शराब घोटाले में लगातार एक्शन जारी

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











