
संजय दत्त के तीनों बच्चों में से कौन बन सकता है एक्टर? जानें जवाब
AajTak
जब संजय से पूछा गया कि उनके तीनों बच्चों में से किसके एक्टर बनने के चांसेज हैं तो एक्टर ने कहा- मैं अपने तीनों बच्चों को खुश देखना चाहता हूं. और चाहता हूं कि वो जो भी करें उसे लेकर पैशनेट हो. मैं अभी भी एक्टिंग कर रहा हूं कि क्योंकि मैं जो कर रहा हूं उससे मुझे प्यार है और मैं उनके लिए भी ये ही चाहता हूं.
एक्टर संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. वो एक्टर्स की फैमिली से आते हैं. संजय के पेरेंट, मां नरगिस और पिता सुनील दत्त दोनों ही बेहद शानदार एक्टर थे. संजय दत्त ने भी एक्टिंग फील्ड में खुद को साबित किया है. अब एक इंटरव्यू में संजय ने अपने बच्चों के एक्टिंग लाइन में आने को लेकर बात की है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











