
'संघ परिवार का प्रोपगेंडा है 'The Kerala Story', सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश', बोले CM विजयन
AajTak
फिल्म द केरल स्टोरी का टीजर रिलीज़ होने के बाद से ही इसका विरोध होना शुरू हो गया है. ये फिल्म 32 हज़ार लड़कियों के गायब होने की घटना पर बनी है. फिल्म को लेकर अब केरल के सीएम पिनाराई विजयन का बयान आया है और उन्होंने आरएसएस पर हमला बोला है.
'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने फिल्म निर्माताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वे 'लव जिहाद' का मुद्दा उठाकर राज्य को धार्मिक उन्माद के केंद्र के रूप में पेश कर रहे हैं और संघ परिवार के प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं. दरअसल जब से 'द केरल स्टोरी' का टीजर रिलीज हुआ है, तभी से फिल्म सवालों के घेरे में है.
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि लव जिहाद जैसे मुद्दों को अदालतों, जांच एजेंसियों और यहां तक कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा खारिज कर दिया गया है. विजयन ने कहा कि पहली नज़र में हिंदी फिल्म का ट्रेलर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने और राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के कथित उद्देश्य से 'जानबूझकर निर्मित' प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, दुनिया के सामने राज्य को अपमानित करने के लिए फिल्म के मुख्य आधार के रूप में केरल को दिखाया गया है.
एक बयान जारी करते हुए सीएम विजयन ने कहा कि इस तरह की प्रचार फिल्मों और उनमें दिखाए गए मुसलमानों के प्रति नफरत को केरल में राजनीतिक लाभ हासिल करने के संघ परिवार के प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए. उन्होंने संघ परिवार पर केरल में धार्मिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश करने और 'सांप्रदायिकता के जहरीले बीज बोने' का भी आरोप लगाया. कुछ दिन पहले, केरल में सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने विवादास्पद आगामी फिल्म पर निशाना साधा था और कहा कि जहर उगलने के लाइसेंस के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं मिली है और फिल्म राज्य के सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने का एक प्रयास है.
तमिलनाडु के एक पत्रकार ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को 'द केरल स्टोरी' फिल्म का टीजर देखने के बाद पत्र लिखा था. पत्रकार ने केरल सरकार से फिल्म के निर्देशक को बुलाने और टीजर की सच्चाई की जांच करने की रिक्वेस्ट की थी, जिसमें दावा किया कि केरल की 32,000 लड़कियों का का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया, जो बाद में आतंकवादी ग्रुप ISIS में शामिल हो गईं.
टीजर में केरल की 32,000 महिलाओं की दिल दहला देने वाली कहानी दिखाई गई है, जिन्हें ISIS (इस्लामिक इराक और सीरिया) आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाया गया था. इसी पर विवाद छिड़ गया है. टीजर में अदा शर्मा बुर्के में नजर आईं. उन्होंने बताया उन्हें हिंदू से इस्लाम धर्म में लाया गया और शालीनी उन्नीकृष्णन से फातिमा बनाया गया. वे नर्स बनकर जनता की सेवा करना चाहती थीं, लेकिन वो आतंकवादी बन जाती हैं. ये कहानी अदा के साथ 32 हजार लड़कियों की है, जो केरल राज्य से गायब हो चुकी हैं. इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है. प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है. अदा शर्मा फिल्म में लीड रोल में दिखेंगी. फिल्म का टीजर सामने आते ही इस पर विवाद छिड़ गया है. अब देखते हैं आगे क्या होता है.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






