
'संघ की शाखा का करेंगे विरोध, वे जहर घोलने वाले लोग', राकेश टिकैत ने RSS पर बोला हमला
AajTak
राकेश टिकैत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं का पूरी तरह से बहिष्कार करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वे जहर घोलने वाले लोग हैं. फर्जी लाठी रखते हैं. किसान की लाठी तो परमानेंट है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका में सिसौली के लोगों को खालिस्तान समर्थक बताने वाले लेख को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भड़क गए हैं. राकेश टिकैत ने हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय किसान शिविर के दूसरे दिन पत्रकारों से बात कर रहे थे. संघ की पत्रिका में छपे लेख पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि सिसौली के लोगों को खालिस्तानी बताने वाला भाग हटाकर पत्रिका में सही तथ्य नहीं छापा गया तो हम लेख लिखने वाले और छापने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे.
राकेश टिकैत ने कहा कि पत्रिका में छपे लेख में लिखा गया है कि हमने खालिस्तानियों का समर्थन किया. भाई वे ये बता दें कि क्या सबूत है. क्या देश के सभी सरदार खालिस्तानी हैं. हम कहां से आए हैं भाई, हमें भी बता दो. उन्होंने कहा कि जब तक इसे लेकर स्पष्टीकरण नहीं आ जाता, हम तब तक संघ की शाखा का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे. राकेश टिकैत ने कहा कि लेख में हमारे परिवार के बारे में जो छपा है, संगठन के बारे में जो छापा है, उसे वे ठीक करके छापें.
ये भी पढ़ें- विरोध के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अग्निवीरों के लिए CAPF-असम राइफल्स में 10% आरक्षण
उन्होंने कहा कि लेख में हमारी छवि खराब करने की जो कोशिश की गई है, हम उसका पूरी तरह से विरोध करेंगे. राकेश टिकैत ने संघ की शाखाओं के विरोध का ऐलान किया और कहा कि जहां-जहां संघ की शाखा लगेगी, वहां-वहां हम भी शाखा लगाएंगे. लाठी है ही हमारे पास. उन्होंने कहा कि किसान की लाठी परमानेंट है, ये तो फर्जी लाठी रखने वाले लोग हैं. किसान नेता ने कहा कि वे जहर घोलने का कार्य करते हैं यह आज पता चला. ये पूजा-पाठ करने वाले लगते हैं लेकिन हैं नहीं.
अग्निपथ योजना का किया विरोध
किसान नेता राकेश टिकैत ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का विरोध किया और कहा कि देश ऐसे नहीं चलेगा. उन्होंने इस योजना के खिलाफ 30 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का भी ऐलान किया और कहा कि आगे की रणनीति वहीं पर तय की जाएगी. राकेश टिकैत ने लाल कोठी से चरण सिंह घाट तक पैदल मार्च का भी ऐलान किया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









