
'संगीत सोम को जल्द ही जहन्नुम पहुंचा देंगे', BJP नेता को बांग्लादेश से मिली धमकी, यूपी पुलिस अलर्ट
AajTak
मेरठ के पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम को बांग्लादेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी ने उनके सचिव को फोन कर सोम के परिवार और भारतीय समाचार चैनलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यूपी बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और मेरठ की सरधना सीट से विधायक रहे संगीत सिंह सोम को जान से मारने की धमकी मिली है. बांग्लादेश से उन्हें धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है. पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं, सोम ने कहा है कि वे सनातनियों के हक की बात करते रहेंगे, इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.
'संगीत सोम को जहन्नुम पहुंचा देंगे'
बीजेपी नेता संगीत सोम की ओर से बताया गया कि उन्होंने पुलिस को जांच के लिए मोबाइल नंबर भेज दिया है. ये नंबर बांग्लादेश का है. सरधना थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 5 जनवरी की सुबह उनके सचिव चंद्रशेखर सिंह के नंबर पर कॉल आया, कॉल करने वाले ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए विधायक को जान से मारने की धमकी दी. कॉलर ने कहा कि जल्द ही संगीत सोम को जहन्नुम पहुंचा देंगे. उसने बम से उड़ाने की बात भी कही.
फोन करने वाले ने खुद को बांग्लादेशी बताया और सोम समेत उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने न केवल नेता को 'जहन्नुम' पहुंचाने की बात कही, बल्कि भारत के समाचार चैनलों को भी बम से उड़ाने की चेतावनी दी. फोन पर गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने कहा कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, पूर्व विधायक संगीत सोम के निजी सचिव ने मेरठ के सरधना थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. संगीत सोम ने पुष्टि की है कि सचिव के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी गई है. अनजान नंबर और कॉल करने वाले की लोकेशन के आधार पर पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. धमकी के बाद समर्थकों में आक्रोश है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






