
संगरूर में नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौतों का कहर, फिर 8 लोगों ने गंवाई जान
AajTak
संगरूर के गुजरां गांव में बुधवार हुए शराब कांड में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. करीब दर्जनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने तीन दिन में इस पूरे मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पहले यह मामला संगरूर के गुजरा गांव से सामने आया था. वहां आठ लोगों ने जहरीली शराब पीने के चलते दम तोड़ दिया था.
पंजाब (Punjab) में संगरूर के गुजरां गांव में बुधवार हुए शराब कांड में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. करीब दर्जनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने तीन दिन में इस पूरे मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पहले यह मामला संगरूर के गुजरा गांव से सामने आया था. वहां आठ लोगों ने जहरीली शराब पीने के चलते दम तोड़ दिया था.
इसके बाद यह संगरूर के सुनाम में शुक्रवार को एक दर्जन के करीब नए मामले सामने आए हैं. आज पूरे दिन में आठ लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आज चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें- संगरूर शराब कांड में अब तक 8 लोगों की मौत, गांव के लोग ही करते हैं अवैध तस्करी
'अभी तक 16 लोगों ने तोड़ दिया दम'
संगरूर के सिविल सर्जन डॉक्टर किरपाल सिंह ने बताया कि अभी तक 16 लोगों ने दम तोड़ दिया है और डेढ़ दर्जन के करीब लोगों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. संगरूर के गुजरा गांव में आठ लोगों ने, दंडोली गांव में दो लोगों ने, आज सुनाम शहर में पांच लोगों ने और एक समाना का रहने वाला ने दम तोड़ा है. जो भी मरीज अस्पताल में आ रहे हैं उनका इलाज संगरूर और पटियाला की राजेंद्र हॉस्पिटल में चल रहा है.
'गुरुवार को चार लोगों को किया गिरफ्तार'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











