
श्रीलंका में लगी इमरजेंसी, अब ससंद की ओर बढ़ी लंका की जनता
Zee News
भारत ने बुधवार को मीडिया में चल रही उन तमाम खबरों को निराधार और कयास आधारित बताया है जिसमें, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर मालदीव जाने में मदद करने की अफवाहें थी.
नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका छोड़कर मालदीव भागने में गोटबाया राजपक्षे की मदद करने की खबरों को अफवाह बताया है. भारत ने बुधवार को मीडिया में चल रही उन तमाम खबरों को निराधार और कयास आधारित बताया है जिसमें, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर मालदीव जाने में मदद करने की अफवाहें थी. इसी बीच श्रीलंका में प्रदर्शकारी ससंद की ओर बढ़ रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने पहले ही राष्ट्रपति भवन को अपने कब्जे में ले लिया है. इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी सामने आई है कि, राष्ट्रपति के भागते ही देश में इमरजेंसी लगा दी गई है.
श्रीलंका छोड़कर मालदीव भागे गोटबाया राजपक्षे

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









