
श्रीलंका में तांडव... सरकारी न्यूज चैनल पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, करने लगे देश को संबोधित
AajTak
राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद श्रीलंका में आक्रोश की सुनामी और तेज हो गई है. आज पीएम आवास, संसद भवन पर धावा बोलने के बाद उग्र भीड़ सरकारी न्यूज चैनल के दफ्तर में भी घुस गई. इतना ही नहीं एक प्रदर्शनकारी वहां न्यूज एंकर की जगह आकर बैठ गया और लाइव आकर बोलने लगा.
राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद श्रीलंका में आक्रोश की सुनामी और तेज हो गई है. आज पीएम आवास, संसद भवन पर धावा बोलने के बाद उग्र भीड़ सरकारी न्यूज चैनल के दफ्तर में भी घुस गई. इतना ही नहीं एक प्रदर्शनकारी वहां न्यूज एंकर की जगह आकर बैठ गया और लाइव आकर बोलने लगा. इसके बाद टीवी चैनल का प्रसारण बंद करना पड़ा.
श्रीलंका आज चार दिन बाद फिर उबाल पर है. राष्ट्रपति गोटाबाया देश छोड़ कर मालदीव चले गए हैं, जिसके बाद श्रीलंका की जनता सड़कों पर उतर आई है. संसद भवन और पीएम हाउस में घुसने से जब पुलिस ने भीड़ को रोका तो हंगामा मच गया. प्रदर्शनकारियों को डराने-भगाने के लिए हवा में 10-12 राउंड फायर भी किये गए. लेकिन इससे कोई असर नहीं हुआ.
श्रीलंका संकट के बड़े अपडेट्स
- श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देर रात देश छोड़कर भाग गये. वह मिलिट्री प्लेन से मालदीव पहुंच गये हैं. वह अपनी पत्नी और करीब 10 और खास लोगों को लेकर वहां पहुंचे हैं. यहां ये राजपक्षे दुबई जा सकते हैं. गोटाबाया ने अबतक राष्ट्रपति पद से इस्तीफा नहीं दिया है. माना जा रहा है कि वह दुबई से आगे जहां जाना चाहते हैं. वहां पहुंचकर इस्तीफा देंगे.
- गोटाबाया बिना इस्तीफा दिये मालदीव भागे हैं. इससे प्रदर्शनकारी ज्यादा नाराज है. क्योंकि इससे नई सरकार के गठन का काम अटक गया है.
- गोटाबाया के जाने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने आज संसद भवन और पीएम हाउस की तरफ कूच किया था. सुरक्षाकर्मियों ने संसद भवन से कुछ दूर हजारों प्रदर्शनकारियों को रोक लिया था. लेकिन प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर पीएम हाउस में घुस गये थे. ये लोग पीएम रानिल विक्रमसिंघे का भी इस्तीफा मांग रहे थे. रानिल विक्रमसिंघे का निजी आवास प्रदर्शनकारियों ने पहले ही फूंक दिया था.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









