
श्रीलंका: पेट्रोल पंप की रखवाली कर रहे एयरफोर्स कमांडो, साइकिलों की बढ़ गई बिक्री
AajTak
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. राजनीतिक अस्थिरता के बीच जरूरी चीजों की भारी कमी हो गई है. पेट्रोल, LPG के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं.
श्रीलंका में राजनीतिक अस्थिरता के बीच ईंधन की भारी कमी हो गई है. तेल के दाम आसमान छू रहे हैं जिनके जल्द नीचे आने का कोई चांस नहीं है. पेट्रोल-डीजल की भयंकर कमी की वजह से कई पेट्रोल पंप भी बंद हैं. वहीं जो खुले हैं वे बहुत महंगे में तेल बेच रहे हैं, बावजूद इनके उनपर लंबी-लंबी लाइने हैं.
महंगे दामों, लंबी लाइनों से बचने के लिए अब श्रीलंका के लोगों ने यातायात के दूसरे साधन पर शिफ्ट होना भी शुरू कर दिया है. कई लोग अब बाइक-कार छोड़कर साइकिल पर शिफ्ट हो रहे हैं.
लोगों ने बताया कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि पेट्रोल के लिए लंबी लाइनें लगी हैं और वह काफी महंगा भी मिल रहा है. साइकिल की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि कई दुकानों पर स्टॉक खत्म हो गया है.
कोलंबो में हालात और खराब
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हालात और बिगड़ गये हैं. पेट्रोल पंप की रखवाली के लिए एयर फोर्स के विशेष कमांडो तैनात किए गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कंसाइनमेंट आने में देरी भी हो रही है क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से नया स्टॉक समंदर में ही फंसा हुआ है. इस वजह से कई पेट्रोल पंप बंद हो गये हैं.
सशस्त्र बलों के साथ श्रीलंकाई सेना पेट्रोल पंप पर तैनात थी. लेकिन अब एयर फोर्स के जवानों को भी उतारा गया है. पेट्रोल पंपों पर सैकड़ों-हजारों की संख्या में वाहनों की लाइन लगी है. हालात पर नियंत्रण करने के लिए एयरफोर्स के विशेष कमांडो पेट्रोल पंप पर व्यवस्था संभाल रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











