
श्रीलंका: खाद्य पदार्थ, केरोसीन, गैस और बिजली कटौती... कैसी-कैसी मुश्किलों से जूझ रहे हैं लोग
AajTak
श्रीलंका राजनीतिक और आर्थिक संकट के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसने आम जनता को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है. इस देश में हवा और पानी को छोड़ दें तो आम जिंदगी के लिए जरूरी लगभग हर चीज की किल्लत है. बिजली, ईंधन, खाद्य पदार्थ की कीमतें आसमान छू रही हैं.
श्रीलंका में राजनीतिक-आर्थिक संकट के बीच जनता को बेशुमार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. देश में रसोई गैस, ईंधन के दाम बेतहाशा भाग रहे हैं. लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल श्रीलंका की सरकार के पास इतनी भी विदेशी मुद्रा नहीं है कि वो जरुरी सामानों का आयात कर सके.
कोलंबो में सब्जी बेच रहे एक दुकानदार ने कहा कि आम जनता की जिंदगी में निराशा है. उसे लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है. ज्यादातर लोगों ने सब्जियों की खपत को पहले के मुकाबले कम कर दिया है. उन्होंने कहा कि सब्जियों की कीमत पिछले 2 महीनों में दो गुनी से भी ज्यादा हो गई है.
1 किलो की जगह 250 ग्राम टमाटर
कोलंबो की महिला लक्ष्मी ने बताया कि हमारी स्थिति बहुत खराब है, पहले हम सामान्य तौर पर 1 किलो टमाटर खरीदा करते थे, अब हमें 250 ग्राम में काम चलाना पड़ रहा है. सभी चीजें महंगी हो गई हैं, हमें खाने से समझौता करना पड़ रहा है.
100 रुपये में बिक रहा है एक आम
कोलंबो में एक और सब्जी विक्रेता ने कहा कि लोगों के तनख्वाह कम हो गए हैं. हमें कोई भविष्य नजर नहीं आता है. उन्होंने कहा, "जरा सोचिए, 5 छोटे आम की कीमतें 500 श्रीलंकाई रुपया है, हम जो भी कमाते हैं खाने में खर्च कर देते हैं." श्रीलंका में राजपक्षे परिवार को लेकर लोगों में गुस्सा है. लोग चाहते हैं कि सरकार से राजपक्षे कुनबा जल्द से जल्द बाहर हो.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











