
श्रीलंका को मिला वामपंथी राष्ट्रपति तो खुश हुआ चीन, ग्लोबल टाइम्स ने भारत को लेकर कही ये बात
AajTak
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने सोमवार को पद की शपथ ले ली है. दिसानायके के सत्ता में आने से चीन के रणनीतिक एक्सपर्ट खुशी जता रहे हैं. ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें श्रीलंका-भारत संबंधों पर भी टिप्पणी की गई है.
श्रीलंका में 56 साल के मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. सोमवार को उन्होंने पद की शपथ ली. श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में एक वामपंथी नेता की जीत से चीन बेहद खुश हो रहा है. चीनी एक्सपर्ट्स अभी से खुशी से उछल रहे हैं और कह रहे हैं कि दिसानायके के सत्ता में आने से भारत पर श्रीलंका की निर्भरता कम होगी. उनका कहना है कि वामपंथी दिसानायके के सत्ता में आने से श्रीलंका के साथ चीन के संबंध और मजबूत होंगे और 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' में भी तेजी आएगी.
'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' (BRI) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसके तहत श्रीलंका में कई प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है. चीन पर आरोप भी लगते हैं कि अपने इस प्रोजेक्ट के जरिए वो विकासशील देशों में भारी निवेश कर उन देशों को कर्ज के जाल में फंसा लेता है.
साल 2022 में श्रीलंका के आर्थिक, राजनीतिक संकट के दौरान देश के अंदर से भी चीन के बीआरआई के खिलाफ आवाज उठी थीं. लेकिन अब जबकि श्रीलंका में सत्ता परिवर्तन हो गया है और नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के अनुरा कुमार दिसानायके को रविवार को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है, चीन को उम्मीद है कि दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे और बीआरआई प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम होगा.
दिसानायके की जीत पर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख छापा है जिसमें कई चीनी विशेषज्ञों ने कहा है कि दिसानायके के आने के बाद चीन-श्रीलंका संबंध और मजबूत होंगे.
सिंघुआ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रणनीति संस्थान में शोध विभाग के निदेशक कियान फेंग के हवाले से ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, 'श्रीलंका की नई सरकार के आने के बाद दोनों देशों के संबंधों के और बेहतर होने की उम्मीद है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिसानायके की पार्टी की विचारधारा चीन के साथ मेल खाती है और चीन के साथ देश के संबंधों को महत्व देती है.
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में भारत का जिक्र करते हुए कहा गया कि श्रीलंका के नए राष्ट्रपति भारत पर अपनी निर्भरता कम करेंगे और चीन से अधिक जुड़ेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









