
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के रूप में अनुरा कुमार दिसानायके ने ली शपथ, बोले- 'पुनर्जागरण' का नया युग
AajTak
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शपथ ग्रहण करते हुए देश में 'पुनर्जागरण' का वादा किया. ऐतिहासिक चुनाव और आर्थिक संकट के बीच, उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा और राजनीतिक ईमानदारी का आश्वासन दिया है. दिसानायके को युवाओं ने अच्छा-खासा वोट दिया है, जो लंबे समय से बदलाव की मांग कर रहे थे.
आर्थिक संकटों से उबर रहे श्रीलंका में अब नई सरकार बन गई है. अगले राष्ट्रपति के रूप में अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को शपथ ली. उन्हें देश के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने राष्ट्रपति सचिवालय में शपथ दिलाई. अपने भाषण में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण के लिए धन्यवाद दिया.
56 वर्षीय डिसानायके ने कहा, "मैं आश्वासन देता हूं कि मैं लोकतंत्र की रक्षा करूंगा और राजनेताओं की प्रतिष्ठा को बहाल करने के लिए काम करूंगा, क्योंकि लोगों को उनके आचरण पर संदेह है." उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है और वह कोई जादूगर नहीं हैं, बल्कि एक सामान्य नागरिक हैं.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका को मिला वामपंथी राष्ट्रपति तो खुश हुआ चीन, ग्लोबल टाइम्स ने भारत को लेकर कही ये बात
'पुनर्जागरण' का नया युग
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति ने आगे कहा, "मेरा पहला काम लोगों की प्रतिभा और नॉलेज का इस्तेमाल करके बेहतर फैसले लेने का होगा. मैं इस पूरी जिम्मेदारी में अपना योगदान देना चाहता हूं." इसके बाद, सोशल मीडिया पर उन्होंने देश में 'पुनर्जागरण' की नई युग की शुरुआत का वादा किया.
दिसानायके युवाओं की पसंद

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







