
श्रीलंकाई नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, सीमा में प्रवेश करने का लगाया आरोप
AajTak
श्रीलंका की नौसेना अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके तीन ट्रॉलर को भी जब्त कर लिया है. वहीं गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
श्रीलंकाई नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और तीन ट्रॉलर जब्त किए हैं. इसकी जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी. श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि मछुआरों को 25 और 26 जनवरी को दो अलग-अलग घटनाओं में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
नौसेना ने आगे कहा कि दोनों गिरफ्तारियां अवैध मछली पकड़ने पर अंकुश लगाने के लिए श्रीलंकाई जल क्षेत्र में नौसेना की निरंतर नियमित गश्त के दौरान पूर्वोत्तर मन्नार जिले के तट से हुईं है. गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
पहले भी मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था
इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि लगभग 41 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उन्हें वापस भेज दिया गया है. बता दें कि मछुआरों को लेकर भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में हमेशा एक विवाद देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों के किया गिरफ्तार, श्रीलंका की सीमा में घुसने का लगाया आरोप
भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी हुई थी

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






