
श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नौकाएं भी कीं सीज
AajTak
श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान द्वीपीय सेना ने दो नौकाएं भी सीज कर ली हैं. इन मछुआरों को पूछताछ के बाद श्रीलंकाई मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.
श्रीलंकाई नौसेना ने एक बार फिर समुद्री सीमा पार करने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. तमिलनाडु के 23 मछुआरों को गिरफ्तार करते हुए श्रीलंका की नौसेना ने दो नावें भी जब्त कर ली हैं.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों से जरूरी परमिट लेने के बाद करीब तीन हजार मछुआरे 540 नाव लेकर रवाना हुए थे. रामेश्वरम पहुंचने के लिए जब उन्होंने रात करीब दो बजे नेदुनथीवू पार किया, श्रीलंका की नौसेना ने उन्हें घेर लिया.
मछुआरों ने आरोप लगाया कि उन्हें परेशान किया गया और तितर-बितर कर दिया. इसके अलावा नौकाओं और मछली पकड़ने के जालों को नुकसान पहुंचा. लंकाई नौसेना के जवानों ने जेम्स, सागयम की स्वामित्व वाली नौकाओं को भी घेर लिया था और जहाज पर सवार 23 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था.
पूछताछ के बाद मछुआरों को मायिलेटी में श्रीलंकाई मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा. जिसके बाद मछुआरों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा.
भारत-श्रीलंका दोनों देशों के बीच मछुआरों के बीच विवादास्पद मुद्दा है. हाल में ही श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौकाएं जब्त कर ली थी. बीते जनवरी महीने में करीब चार बार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








